फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तहसीलदार के अवकाश पर होने से अटके विवाह प्रमाण पत्र, आवेदक परेशान

Thu, 01 Oct 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन से नहीं हो पा रहा है काम, आवेदकों को लौटना पड़ रहा खाली हाथ
विज्ञापन



फोटो लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय।

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा तहसील कार्यालय में पिछले कई दिनों से विवाह प्रमाण पत्र जारी नहीं होने के कारण नवविवाहितों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें बिना काम करवाए लौटना पड़ रहा है।
कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों की ओर से तहसीलदार प्रदीप कुमार के अवकाश पर होने की जानकारी दी जा रही थी। वार्ड नंबर दो की महिला पार्षद चंचल रानी ने बताया कि प्रतिदिन काफी संख्या में लोग विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह स्वयं अपने एक परिचित का विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए करीब 15 दिन से कार्यालय के चक्कर काट रही हैं। कई बार कार्यालय आने के बावजूद प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाया।
इसी प्रकार, गांव मोरीवाला निवासी जगरूप सिंह ने बताया कि वह विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चार सितंबर से तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहा है। उनका कहना है कि उनके जैसे सैकड़ों लोग पिछले कई दिनों से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है।
लोगों का कहना है कि विवाह प्रमाण पत्र कई सरकारी व निजी कार्यों के लिए आवश्यक होता है। इसके लिए उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। तहसील कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार प्रशासन की ओर से रानियां तहसीलदार शुभम शर्मा को सिरसा तहसीलदार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विवाह प्रमाण पत्र जारी करने वाले पोर्टल पर तहसीलदार प्रदीप कुमार के डिजिटल हस्ताक्षर दर्ज हैं। इसी वजह से नए प्रमाण पत्र जारी करने में तकनीकी दिक्कत आ रही है। इसके चलते कई दिनों तक आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले पोर्टल पर हस्ताक्षर बदले हुए
सिरसा तहसील का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे तहसीलदार शुभम शर्मा ने बताया कि तहसीलदार प्रदीप कुमार अस्वस्थ होने के कारण कई दिनों से अवकाश पर हैं। पोर्टल पर दो दिन पहले ही प्रदीप कुमार के हस्ताक्षर की जगह उनके हस्ताक्षर दर्ज कर दिए गए हैं। इसके बाद विवाह प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें