संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बैरागी समाज की बैठक कल 2 अक्तूबर को सुबह 10 बजे बिश्नोई धर्मशाला में होगी। इसमें सामाजिक एकजुटता और संगठन को मजबूत करने पर विचार किया जाएगा।
जिला प्रधान जयचंद बैरागी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उपप्रधान विमल स्वामी ने बताया कि समाजहित के कार्यों पर भी विचार-विमर्श होगा। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। संगठन के विस्तार पर भी चर्चा होगी।
प्रत्येक ब्लॉक में एक प्रधान और गांव स्तर पर एक उपप्रधान नियुक्त करने का प्रस्ताव है। शहर में युवा प्रधान और युवा उपप्रधान बनाने पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में सामाजिक व जनहित के कार्यों में समाज की भागीदारी बढ़ाने पर सुझाव लिए जाएंगे। आपसी भाईचारा मजबूत करने पर भी चर्चा होगी।