फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मिनी बाइपास और डबवाली रोड पर टूटीं सड़कें, विभाग की लापरवाही से बढ़ा खतरा

Thu, 30 Jul 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- बरसाती नालों को लेकर की गई खानापूर्ति बन रही हादसों का केंद्र
विज्ञापन

- लोगों ने पेड़ों की टहनियां टूटी सड़कों पर लगाई ताकि न हो हादसा
- रात के समय हादसों का रहता है खतरा
- एक माह से मिनी बाईपास पर टूटी सड़क को दुरुस्त नहीं कर पाया विभाग
फोटो 39,40

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली रोड, मिनी बाईपास और हाईवे पर बारिश के कारण सड़कें टूट गई हैं। संबंधित विभाग इन सड़कों को दुरुस्त नहीं कर रहे हैं। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। खासकर रात के समय। मिनी बाईपास पर एक माह से सड़क टूटी है। वहीं, झोपड़ा पुल से सिरसा की ओर आने वाली बरसाती नाले की टूटी सड़क को एक सप्ताह बीत गया है।
अधिकारियों ने सड़क मरम्मत करना उचित नहीं समझा है। मिनी बाईपास शहर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारों के टूटने से कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को यहां से गुजरते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। डबवाली रोड से प्रतिदिन करीब 70 हजार वाहनों का आवागमन रहता है।
ग्रामीणों के अनुसार, डबवाली रोड पर पुल के पास बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों की व्यवस्था सही नहीं है। पांच करोड़ रुपये से विकास कार्य का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने महज खानापूर्ति की है। उसने बरसाती नाले को सही तरह से दुरुस्त नहीं किया।
पुराने स्ट्रक्चर को न तोड़ने के कारण पानी उसके नीचे से बहता है और सड़क धंस जाती है। एक सप्ताह पहले की बारिश से ही ठेकेदार की कार्यप्रणाली सामने आ गई है। एनएचएआई विभाग ने ठेकेदार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

लोगों ने लगाए सुरक्षा संकेतक
डबवाली पुल के साथ धंसी सड़क को लेकर स्थानीय लोग प्रशासन से अधिक गंभीर हैं। उन्होंने अपने स्तर पर टूटी जगहों पर पेड़ों की टहनियां लगाकर संकेतक बना दिए हैं। इससे वाहन चालक सतर्क होकर निकल सकें। लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के चलते उन्हें हादसों से बचाव के लिए खुद इंतजाम करने पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मिनी बाईपास और डबवाली रोड की जल्द मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन


एनएचएआई अधिकारी ने कहा
एनएचएआई के उप-विभागीय अधिकारी रमन यादव ने बताया कि उनका हाल ही में सिरसा स्थानांतरण हुआ है। वह पूर्व अधिकारी से रिपोर्ट लेकर मुआयना करेंगे। यदि ठेकेदार की लापरवाही पाई गई तो उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। उनका प्रयास रहेगा कि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें