फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

Fri, 22 Jan 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। शहरी तथा ग्रामीण आंचल की महिलाएं अपने लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लोन लेने के लिए आगे आई हैं।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक शाखा डबवाली की बात करें तो 80 महिलाओं को लोन जारी हुआ है। कुल 217 लाभार्थियों को एक करोड़ 38 लाख रुपये लोन के रूप में बांटे गए हैं।

पीएनबी शाखा डबवाली के वरिष्ठ प्रबंधक परमजीत कोचर ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने छोटे दुकानदारों को उन्नति करने का अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन


इसके तहत संबंधित व्यक्ति को अपने वर्तमान बिजनेस की रिपोर्ट बैंक को देनी होती है। बैंक उसी आधार पर लोन जारी करता है। जैसे एक दुकानदार ढाई लाख रुपए का कारोबार करता है, तो उसे पांच लाख रुपए लोन के रूप में दिए जाते हैं। लोन प्राप्त करने वाले व्यक्ति को डेबिट कार्ड जारी होता है।

जिसकी सहायता से वह पैसे निकलवा सकता है। रेट ऑफ इंटरेस्ट 9.60 होता है। महिलाओं को 0.25 प्रतिशत की छूट है। योजना के चलते महिलाएं भी लोन प्राप्त करने के लिए आई हैं। बैंक की ओर से कुल 217 लोगों को लोन दिया गया है। जिसमें 80 महिलाएं शामिल हैं।

ये वे महिलाएं हैं, जो ग्रामीण आंचल में दुकानदारी, सिलाई कढ़ाई या फिर कपड़ों पर पेंटिंग करने का काम करती है। शहरी आंचल में ब्यूटी पार्लर का कार्य करने वाली युवतियों ने भी लोन प्राप्त किया है। प्रबंधक के अनुसार संबंधित लाभार्थी की बैंक में ताउम्र के लिए लिमिट बन गई है।

इसी कड़ी में शाखा प्रांगण में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शिविर लगाया गया। इसमें 17 लोगों को योजना के तहत करीब साढ़े 7 लाख रुपए के लोन उपलब्ध करवाए गए।

इस शिविर में पीएनबी सिरसा के चीफ एलडीएम एमपी शर्मा, मार्केटिंग मैनेजर ओपी कथूरिया, पीएनबी मेट लाइफ के एरिया मैनेजर अनिल त्यागी ने विशेष तौर पर शिरकत की। एमपी शर्मा ने उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री मुद्रा स्कीम के बारे में विस्तार से समझाया।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत डबवाली ब्रांच ने अब तक 217 लोगों को एक करोड़ 38 लाख रुपए का लोन बांटा है जो कि एरिया में अधिकतम है। शिविर में गांव सावंतखेड़ा के पूर्व सरपंच रणजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें