फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्राथमिक अध्यापकों को अब तक नहीं मिला फरवरी माह का वेतन, शिक्षक परेशानी

Wed, 20 Mar 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में प्राथमिक शिक्षकों का फरवरी माह का वेतन अब तक जारी नहीं हुआ है। वित्त विभाग की ओर से वेतन कोड पर 30 प्रतिशत से अधिक खर्च के कारण आगामी बिलों पर रोक लगा दी गई है।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान विजय शर्मा ने बताया कि खजाना अधिकारी से संपर्क करने के बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में भी यह मामला लाया गया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से भी वित्त विभाग को पत्र लिखकर सूचित किया गया व वेतन बिलों पर लगी रोक को हटाने के लिए आग्रह किया गया। पांच दिन बीत जाने के बाद भी वित्त विभाग ने फरवरी माह के बिलों पर लगाई गई रोक नहीं हटाई है। इस कारण अध्यापकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड सिरसा के प्रधान संदीप रुंडला ने बताया कि खंड के अनेक प्राथमिक विद्यालयों में वेतन रुकने से शिक्षकों को दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। इसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला पतली डाबर, प्राथमिक पाठशाला नं. 5, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला अनाज मंडी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जे.जे. कॉलोनी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामनगरिया सहित अनेक विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षकों का फरवरी माह का वेतन अभी तक जारी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें