फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों तथा फसल खरीद केंद्रों पर व्यवस्था हो पुख्ता, एसडीएम करें निरीक्षण : उपायुक्त

Wed, 20 Mar 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा के लघु सचिवालय परिसर के मुख्य सभागार में गेहूं खरीद को लेकर बैठक करते उपायुक्त आरके सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गेहूं सीजन को मद्देनजर रखते हुए जिला उपायुक्त आरके सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मंडी की व्यवस्था सुचारू करने और उपज लेकर आने वाले किसानों को मतदान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरु हो जाएगी, इसलिए मंडियों तथा फसल खरीद केंद्रों पर सभी आवश्यक प्रबंधों का समय रहते हुए पुख्ता करें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में रबी फसल खरीद प्रबंधों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर कहा कि मंडी में अनाज लेकर आने वाले किसानों को मतदान के प्रति जागरूक करें। उपायुक्त ने अधिकारियों व आढ़ती एसोसिएशन को आपसी तालमेल बनाकर कार्य करने को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गेंहू खरीद के सभी आवश्यक प्रबंधों को पुख्ता रखें। मंडियों में सफाई, शौचालय, पेयजल व बिजली की व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध रखें। वहीं संबंधित एसडीएम को इन व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिए। बैठक में एडीसी डाॅ. विवेक भारती, एसडीएम ऐलनाबाद, डाॅ. वेद प्रकाश बेनीवाल, एसडीएम कालांवाली सुरेश रावेश, एसडीएम डबवाली अभय सिंह, सीईओ जिला परिषद डाॅ. सुभाष चंद्र, डीआरओ सुरेश कुमार व डीएफएससी कप्तान सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें