सिरसा।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट डिंग में प्रशिक्षण लेते हुए शिक्षक। डिंग डाइट
सिरसा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट डिंग में जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के लिए तीन दिवसीय प्री वोकेशनल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह में डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनियां ने मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उपस्थित सभी अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसलिए प्री वोकेशनल ट्रेनिंग विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भरता और भविष्य के व्यावसायिक जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है। प्रवक्ता सतपाल सिंह एवं संदीप कुमार का प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने में विशेष सहयोग रहा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एससीईआरटी हरियाणा से प्रशिक्षित प्रशिक्षकों हरि राम वर्मा, जीवन कुमार, रमनप्रीत, परविंदर पाल उपासना, बबीता, मुकेश, रमेश कुमार, नरेश कुमार एवं मदन कुमार ने प्रतिभागी अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया।
डाइट, डिंग, सिरसा में जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत टीजीटी हेतु तीन दिवसीय प्री वोकेशनल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। विभिन्न समूहों में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 150 अध्यापकों ने प्रशिक्षण लिया। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता भावना विकसित करते हुए, उनमें रोजगारोन्मुखी दृष्टिकोण पैदा कर करने में उपयोगी सिद्ध होगा।
- पवन कनोजिया, प्रवक्ता डीआरयू विंग, डाइट, डिंग, सिरसा।