फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी प्रतिभा

Thu, 16 Apr 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड  की छात्राओं प्राची व हर्षिता को सम्मानित क
विज्ञापन
- कोडैवर 7.0 में प्राची-हर्षिता का शानदार प्रदर्शन, डीसी ने किया सम्मानित, जकार्ता में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

फोटो- 39
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कर्नाटक के बेंगलूरू स्थित जीआईटीएएम विश्वविद्यालय में 11 व 12 अप्रैल को आयोजित कोडैवर 7.0 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड की छात्राओं प्राची व हर्षिता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर वीरवार को जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा व जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं ने अपने कार्यालय में दोनों छात्राओं को सम्मानित कर बधाई दी। इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी, उप जिला शिक्षा अधिकारी विजय सचदेवा, समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक कृष्ण वर्मा, विद्यालय की प्राचार्य परमजीत कौर, प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार व वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल भाटिया सहित अन्य अधिकारियों व शिक्षकों ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने स्टेम प्रशिक्षक पवन कुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाएगी टीम
हरियाणा से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए केवल तीन टीमों का चयन हुआ था। इसमें सिरसा की टीम द टेक स्क्वॉयड ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया। अब यह टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जकार्ता (इंडोनेशिया) में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन की जरूरत
जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि छात्राओं की इस सफलता में निरंतर मार्गदर्शन, मेहनत और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें