डाक विभाग की बैंकिंग सेवा से जुड़े उपभोक्ता अगले महीने से किसी भी बैंक के एटीएम से रुपया निकाल सकेंगे। इससे पहले उपभोक्ता डाक घरों में स्थापित एटीएम से ही रुपया निकाल सकते थे। ऐसे में सिरसा के 18 हजार खाता धारकों सीधा इसका लाभ होगा। हिसार रेंज में सिरसा जिले में सबसे अधिक बचत खाता धारक डाक विभाग के पास हैं।
डाक विभाग ने प्राइवेट व सरकारी बैंकों से संपर्क करके उसने अनुबंध किया है। डाक विभाग कुछ समय पहले ही बैंकिंग सेवा शुरू की है। बैंकों की भांति उपभोक्ता एटीएम कार्ड से रुपया निकाल सके इसके लिए डाक घर में ही एटीएम लगाया था। इससे उपभोक्ताओं के लिए लाइन में लगने का झंझट समाप्त हो गया लेकिन हर बार रुपये निकालने के लिए डाक घर आने में परेशानी होती थी।
उपभोक्ता नरेंद्र कुमार का कहना है कि हरकोई यही चाहता है कि वह जहां भी हो पास के एटीएम से रुपये निकाल सके। यह खुशी की बात है कि जुलाई से देशभर में कहीं से भी अपने खाते से रुपये निकाल सकेंगे। रेंज अधीक्षक महादेव प्रसाद का कहना है कि बैंकों से अधिक बचत खाता धारक उपभोक्ता डाक विभाग के पास हैं। सिरसा जिले में सबसे अधिक 18 हजार , हिसार में 15 हजार 342 व फतेहाबाद में नौ हजार 548 सेविंग अकाउंट हैं।
हो सकेगी शॉपिंग, भरे जाएंगे बिल भी
बैंकिंग सेवा से जुड़े उपभोक्ता एटीएम कार्ड से शॉपिंग कर सकेंगे और बिजली व टेलीफोन का बिल भी भर सकते हैं। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद व हिसार के सभी डाक घर ऑन लाइन हो चुके हैं। इसमें सिरसा के 20 डाक घर हैं। ऑन लाइन होने से उपभोक्ता किसी भी डाक घर से अपने खाते में रुपये जमा करवा सकता है। पूर्व में खाता धारक को उसी डाक घर में रुपये जमा करवाने जाना पड़ता था जहां उसका खाता है। पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस वाले देश में कहीं से भी अपनी किस्त भर सकते हैं। पूरे देश में करोड़ों लोग इस बीमा योजना जुड़े हैं। ऑन लाइन होने से किसी भी रुपया निकलवाया और जमा करवाया जा सकता है।
डाकिया डाक लाया...
आधुनिकता एवं विज्ञान के दौर में संसार मे सब कुछ हाईटेक हो गया है। फेसबुल, व्हाट्स प व ईमेल के जरिए चंद मिनट में कहीं भी बात की जा सकती है। इस संचार क्रांति के बावजूद 18वीं सदी में अस्तित्व में आए पोस्टकार्ड का क्रेज अब भी बरकरार है। हजारों लोग में हररंज चिट्ठी के रूप में इसका प्रयोग करते हैं और सरकारी दफ्तर व प्रतियोगी परीक्षाओं में इसकी उपयोगिता अब भी है। पोस्ट कार्ड के क्रेज का अंदाजा इसी ले लगाया जा सकता है कि हर महीने सिरसा, फतेहाबाद व हिसार के डाक घरों में पचास हजार से अधिक पोस्ट कार्ड आते हैं। अधीक्षक महादेव प्रसाद का कहा है कि पोस्ट कार्ड देशवासियों में भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है। बार्डर पर तैनात अपने पुत्र से पिता चाहे फोन पर बात कर ले लेकिन पोस्ट कार्ड में पुत्र की हैंड राइटिंग में संदेश पढ़कर उसे काफी सुकून मिलता है। हाईटेक युग में पोस्ट कार्ड का जलवा आगे भी कायम कहेगा।
42 हजार उपभोक्ता होंगे लाभान्वित
उपभोक्ता जुलाई से बैंकों के एटीएम से रुपये निकाल सकते हैं इससे रेंज के 42 हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा। ज्यादा से ज्यादा खाता धारक अब एटीएम कार्ड लेंगे। डाक घरों गरीब वर्ग अधिक जुड़ा है। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास हमेशा जारी रहेगा।
-महादेव प्रसाद, अधीक्षक डाक विभाग हिसार रेंज।