फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बार के चुनाव में देरी की संभावना, कार्यकाल दो साल करने का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित

Sun, 10 Nov 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार देरी से होने की संभावना है, जबकि एसोसिएशन का कार्यकाल 16 दिसंबर को पूरा हो जाएगा।
गौरतलब है कि हरियाणा और पंजाब के अधिवक्ताओं ने बार का कार्यकाल एक साल के बजाय दो साल किए जाने की मांग बार काउंसिल पंजाब हरियाणा को भेजी थी। इसके बाद यह मामले बार काउंसिल ऑफ इंडिया के समक्ष पहुंचा, लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। इसके बाद हरियाणा और पंजाब के अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब ये मामला सर्वोच्च अदालत में लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट 11 नवंबर इस मामले की सुनवाई करेगा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट लक्की दुग्गल का कहना है कि बार चुनाव एक साल के लिए होते हैं, लेकिन पंजाब एवं हरियाणा के अधिवक्ताओं की तरफ से दो साल में चुनाव कराए जाने की मांग रखी है। इस पर पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने भी सहमति जता दी है, लेकिन बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। ऐसे में यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। 11 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें