फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तीसरे दिन में हवा की गुणवत्ता खराब, आंखों में जलन

Thu, 07 Nov 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बुधवार को शहर प्रदूषण की चपेट में रहा, दिनभर स्मॉग की चादर छाई रही।    संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले में बुधवार को भी हवा की गुणवत्ता खराब रही। बुधवार शाम छह बजे जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 271 एक्यूआई दर्ज किया गया और आंखों में जलन महसूस हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान में जहां तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, अधिकतम तापमान में स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन


शहर में धुएं का गुब्बार देखने को मिल रहा है। प्रदूषण के चलते सुबह व शाम को आसमान में स्मॉग छाया रहा। सुबह के वक्त सूर्य की रोशनी भी धुंधली बनी रही। प्रदूषण से बचने के लिए लोग मास्क लगाकर गुजर रहे हैं। चिकित्सक लोगों को जरूरी काम से ही बाहर निकलने की सलाह दे रहे है।
विज्ञापन




बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा।





चिकित्सकों के अनुसार यह रखे ध्यान

1 बुजुर्ग व बच्चे सुबह की सैर न करें।

2 जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। मुंह पर कपड़ा या मॉस्क रखे।

3 आंखों में जलन होने पर तुंरत चिकित्सकों को दिखाए।

4 दमा व खांसी के मरीज लापरवाही न करें।

5 सांस के रोगी घर से बाहर न निकले।

6 किसी प्रकार की चर्म संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से सलाह ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें