फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी रोकने के लिए पैदल गश्त बढ़ाएं थाना प्रभारी : एसपी भूषण

Fri, 07 Mar 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एसपी विक्रांत भूषण ने पुलिस अधिकारियों की बैठक करते हुए
विज्ञापन
सिरसा। एसपी विक्रांत भूषण ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित प्रशासनिक भवन में डीएसपी और थाना प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को वांछित भगोड़ों और तस्करों के खिलाफ अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि पीएम विंडो, जनसंवाद, सीएम विंडो और हरसमय पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निश्चित समय अवधि में निपटारा कर तय समय पर जवाब भेजें ताकि पीड़ित को जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आमजन का सहयोग लेकर और अधिक तेजी लाई जाए। आम जन को नशे जैसी बुराई के बारे में भी जागरूक किया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आधुनिक तकनीक से खुद को पूरी तरह प्रशिक्षित रखें और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन कर मांगे गए जवाब को तय अवधि में भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले साल लागू हुए तीन नए कानूनों समेत ई-साक्ष्य एप और ई-चालान के बारे सभी पुलिस अधिकारी एवं जांच अधिकारी खुद को पूरी तरह से अपडेट रखें। महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से लें। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि विभिन्न प्रकार की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष सावधानी, सतर्कता बरतें। पुलिस चेकिंग और पैदल गश्त बढ़ाए।

एसपी विक्रांत भूषण ने अधिकारियों से कहा कि हर सप्ताह सभी थाना प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। काम में लापरवाही और कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में एएसपी उत्तम पहल, डीएसपी आदर्शदीप सिंह, डीएसपी संजीव बल्हारा सहित जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें