सिरसा। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के खिलाफ जलाए जा रहे अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे है। जिला पुलिस द्वारा लूट, ग्रह भेदन व सामान्य चोरी की अनेक वारदातों को सुलझाया गया है। जुलाई माह के दौरान पुलिस ने 53 लाख 83 हजार रुपये की चोरीशुदा संपत्ति बरामद की है।
इसी प्रकार मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जुलाई माह में कुल 37 अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पास से 406 किलो 500 ग्राम डोडा व चूरा पोस्त, 118 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन, 2 किलो 420 ग्राम अफीम व एक किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
इस अवधि के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए 74 अभियोगों में गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 1419 बोतल शराब, 721 लीटर लाहन तथा तीन शराब की चलती भट्टी भी पकड़ी गई है। जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर जुआ व सट्टा खाई वाली करने वालों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन लाख 66 हजार 45 रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं विशेष अभियान के तहत 19 भगौड़ों को भी गिरफ्तार किया गया है।