फर्जी आरसी बनाकर गाड़ियों को बेचने वाले गिरोह से सीआईए टीम ने अब 13 और गाड़ियां बरामद किया है। यह गाड़ियां पुलिस ने जींद, रोहतक और अंबाला से बरामद की है। अब तक आरोपी से कुल 30 गाड़ियां बरामद हो चुकी है। वहीं रिमांड के पश्चात पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी सुनील को जेल भेज दिया है।
बता दें कि आरोपी से पूछताछ के बाद फर्जी आरसी बनाने में तीन अन्य के नाम भी सामने हैं। वहीं गिरोह द्वारा ट्रैक्टर, जेसीबी और अन्य वाहनों की भी फर्जी आरसी बनाकर उन्हें बेचने की बात कबूली गई है। जिसके पश्चात सीआईए टीम ने गिरोह से जूड़े दूसरे लोगों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है। ताकि जल्द से जल्द फर्जी आरसी वाली गाड़ियों को बरामद किया जा सके। वहीं सीआईए इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि इसके लिए अब अन्य कई स्थानों पर भी छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही अन्य गाड़ियों को भी बरामद कर लिया जाएगा।