नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने शाहपुरिया रोड गांव गिगोरानी क्षेत्र से महिला को एक किलो 600 ग्राम गाजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला की पहचान कालो देवी पत्नी मनिंदर सिंह निवासी विकलांग कॉलोनी नंदग्राम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है। गिरफ्तार की गई महिला के खिलाफ थाना नाथूसरी चोपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम को शाहपुरिया रोड गिगोरानी क्षेत्र में सामने से आ रही महिला ने देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त महिला को गिरफ्तार कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 600 गाजा पत्ती बरामद हुई।