फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बब्बर खालसा की धमकी के बाद पंजाब से जुड़े क्षेत्रों में पुलिस सतर्क

Wed, 09 Apr 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लिस थाने की छत पर आधुनिक ह​थियार से लैस जवान।
विज्ञापन
सिरसा। आतंकी संगठन बब्बर खालसा द्वारा हरियाणा की पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले की धमकी के बाद पंजाब सीमा से सटी जिले की पुलिस चौकियों और थानों को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। डबवाली पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि हालांकि बब्बर खालसा के हैप्पी पाशियां की रामनवमी को चौकी पर हमले की धमकी मात्र अफवाह निकली, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक की ओर से पंजाब बॉर्डर से सटे डबवाली में बनी पुलिस चौकियों व थानों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पंजाब सीमा की सभी चौकियों व थानों में सुरक्षा के लिहाज से नीचे व छत पर अत्याधुनिक हथियारों के साथ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो आसपास की गतिविधि की निगरानी करेंगे।
जिला पुलिस की तरफ से पंजाब सीमा से लगते सभी थानों के एसएचओ व डीएसपी को बॉर्डर चौकियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस को पंजाब सीमा के साथ लगते गांवों में अपना सूचना तंत्र भी अलर्ट पर करने के आदेश हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत मिल सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला डबवाली पंजाब की सीमा से घिरा हुआ है। जो थाने बिल्कुल पंजाब क्षेत्र से सटे हुए हैं वहां पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। पंजाब की सीमा पर लगे नाकों पर तैनात अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के आदेश दिए गए हैं। जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि की आशंका होने पर तुरंत प्रभाव से अपने उच्च अधिकारियों से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें