फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क किनारे जाम छलका रहे युवकों को पुलिस ने दबोचा

Tue, 02 Jan 2024 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर में नववर्ष पर रात को सड़क किनारे जाम छलकाते हुए शोर-शराबा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। युवकों के खिलाफ सिविल लाइन थाना सिरसा में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक जनवरी 2024 की रात को सिविल लाइन थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शहर के बाल भवन के सामने सड़क किनारे कई युवक सरेआम शराब पीकर शोर मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन युवक शराब पी रहे थे। जैसे ही युवकों ने पुलिस को देखा तो उन्होंने शराब की बोतल सड़क पर फेंककर तोड़ दी और गिलास फेंक दिए। इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवकों की पहचान चिराग पूनिया निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिरसा, साहिल निवासी न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी व हर्ष निवासी शक्ति नगर सिरसा के रूप में हुई। तीनों का मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 160/510 व एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें