फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई और भाभी ने वाटर टैंक में मिलाया जहर

Tue, 20 Sep 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_सिरसा
विज्ञापन
जहर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
घरेलू विवाद के चलते छोटे भाई का परिवार खत्म करने की नीयत से बड़े भाई और भाभी ने वाटर टैंक में जहर मिला दिया। पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव भरोखा निवासी सतपाल सिंह खेतीबाड़ी करता है।

सतपाल का कहना है कि उसका अपने भाई के साथ विवाद चल रहा है। 14 सितंबर को वह परिवार के साथ गोगा मेड़ी गया था। अगले दिन वापस लौटा तो वाटर टैंक में से कीट नाशक दवा की बदबू आ रही थी। सतपाल का आरोप है कि उसके भाई प्रेम और भाभी प्रियंका ने साजिश रचकर वाटर टैंक में जहर मिला दिया।

इनकी मंशा थी उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की थी। जांच अधिकारी राम कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी प्रेम और उसकी पत्नी प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पानी का सैंपल लिया गया है, जांच के दौरान पता चलेगा कि पानी में कौन साथ जहरीला पदार्थ मिलाया गया। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें