डबवाली। सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते वक्ता। स्रोत : बीजेपी
डबवाली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत डबवाली में सोमवार को प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा, विधानसभा प्रतिनिधि बलदेव सिंह मांगेआना, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश जग्गा आदि ने किया। श्वेता गर्ग और वंदना मित्तल ने वंदे मातरम् गीत गाया। जिला महामंत्री विजयंत शर्मा ने मुख्य वक्ताओं व अन्य लोगों का स्वागत किया।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार ने नवनियुक्त सीएम विंडो एमीनेंट सिटीजन बूटा सिंह हैबुआना, प्रवेश घई, अश्वनी बांसल, रवि सुथार और परमजीत जोतांवाली का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि मोदी ने राजनीति को सेवा और पारदर्शिता पर आधारित किया है। बलदेव सिंह मांगेआना ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पष्ट और साहसिक निर्णय लेकर पाकिस्तान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जवाब दिया। इससे भारत की सशक्त और आत्मनिर्भर छवि विश्व में मजबूती से स्थापित हुई।
पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश जग्गा ने कहा कि मोदी ने सत्ता को सेवा और अंत्योदय का आदर्श बनाया है। श्वेता गर्ग ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। डाॅ. रमेश ने बताया कि आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की है और गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से भी राहत दी है। सीए मनोहर ग्रोवर ने कहा कि मोदी सरकार ने आम जनता के लिए जीएसटी और आयकर सुधारों में अहम पहल की है। पंडित मुरारी लाल ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के माध्यम से भारतीय संस्कृति और धर्म को पुन: सम्मान दिलाया।