फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सिरसा में पांच मिनट रुके पीएम मोदी, वायुसेना स्टेशन पर बिजली मंत्री व सांसद ने किया स्वागत

Sun, 19 Nov 2023 11:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच मिनट हरियाणा के सिरसा में रुके। यहां से वह राजस्थान में चुनावी रैली के लिए रवाना हुए। इसके बाद पीएम सीधे भारत और आस्ट्रेलिया के मुकाबले के लिए निकल सकते हैं। वायुसेना स्टेशन पर बिजली मंत्री व सांसद ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान चुनावी रैली में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर सिरसा में वायुसेना स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह, सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपटा मौजूद रहे। सभी से मुलाकात करने के बाद प्रधानमंत्री तारानगर चुनावी रैली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार तारानगर से सीधे अहमदाबाद के लिए प्रधानमंत्री रवाना होंगे। इस दौरान एडीजीपी शत्रुजीत कपूर, एसपी विक्रांत भूषण व डीसी पार्थ गुप्ता भी मौजूद रहे। वहीं दोपहर साढ़े 12 बजे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सिरसा पहुंचेंगे। पूर्व राज्यपाल प्रो गणेशी लाल की धर्मपत्नी की बरसी कार्यक्रम में शिकरत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें