फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: टेंडर रद्द होने के कारण शहर में 20 बस क्यू शेल्टर बनाने की योजना हुई ठप

Tue, 19 Nov 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में बस स्टैंड के बाहर बना बस क्यू शेल्टर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहरवासियों को बस क्यू शेल्टर के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। शहर की 20 जगहों पर बस क्यू शेल्टर बनाने के लिए दिया गया टेंडर विज्ञापन पॉलिसी के चलते रद्द कर दिया गया है।
शहर की चंद जगहों पर ही बस क्यू शेल्टर बन पाए। बाकी जगहों पर शहरवासी और यात्रियों को आज भी बस क्यू शेल्टर का इंतजार है। नगर परिषद ने 20 जगहों पर एजेंसी को ठेका दिया था, जो शहर में अवैध तौर पर होर्डिंग बैनर लगाने वालों को रास नहीं आया। आलम यह रहा है कि बस क्यू शेल्टर बनने के साथ ही शिकायतों का दौर शुरू हो गया। अब ग्रामीण और शहरवासियों की सुविधा के लिए लगने वाले बस क्यू शेल्टर अधर में ही रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में करीब 10000 छात्र-छात्राओं का ग्रामीण क्षेत्र से आना जाना है। 2000 के आस पास मरीज नागरिक अस्पताल में आते हैं। इसके अतिरिक्त 5000 से 8000 के करीब लोग अन्य कार्यों से शहर में आते हैं। ऐसे में शहर के मुख्य चौक चौराहों, बस स्टैंड, यूनिवर्सिटी आदि एरिया में बस क्यू शेल्टर की मांग रहती है।

बॉक्स

यहां बनाए जाने थे बस क्यू शेल्टर

1 - न्यू हाउसिंग बोर्ड

2 - कोर्ट गेट

3 - रेस्ट हाउस

4- महिला कॉलेज

5- बस स्टैंड

6 - आंबेडकर चौक

7 - सिरसा क्लब

8- आईटीआई

9- यूनिवर्सिटी गेट

10 - पुराना बस स्टैंड

11- टाउन पार्क यानी लाल बत्ती चौक

12- अरोड़वंश

13- महाराणा प्रताप चौक

14 - नागरिक अस्पताल
-
बस क्यू शेल्टर का टेंडर रद्द कर दिया गया है। आगामी आदेश के बाद ही इस प्रोजेक्ट को दोबारा से शुरू किया जाएगा। - प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें