फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरे के पास कई जगह लगी आग, पराली राख

Sun, 02 Nov 2014 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेगू रोड स्थित डेरा सच्चा सौदा के निकट रविवार दोपहर बाद दो अलग-अलग स्थानों पर पराली में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग काफी बड़े इलाके तक फैल गई। घंटों की मशक्कत के बाद भी सभी जगह आग पर काबू पाया नहीं जा सका।

समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के अलावा डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन एस फोर्स के कार्यकर्ता भी जुटे हुए थे।

आग में नौ लाख रुपये से ज्यादा की पराली जल गई। एक जगह बताया गया कि शायद यह आग पटाखों की वजह से लगी है।

आग पर काबू पाने के लिए देर शाम तक डेरे के सैकड़ों अनुयायी और फायर बिग्रेड की गाड़ियां लगी र्हुई थीं। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी, जिससे नगर व पास पड़ोस के गांवों के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

लोगों को काबू में रखने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी मंजू ने बताया कि वह पड़ोस के ही खेत में काम कर घर लौटी रही थी कि एकाएक पराली में से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसको लेकर उसने शोर मचाया।
विज्ञापन


इसके बाद वहां लोग एकत्रित हुए और अग्निशमन केंद्र में फोन कर आग की सूचना दी। वहीं खड़े संदीप ने बताया कि पराली की ओर से पटाखे की आवाज आई, जिसके कुछ समय बाद पराली से आग की लपटें दिखाई दी।

कुछ ही समय बाद बेगू गांव के पास भी पराली में आग भभक उठी, जिससे काफी लोग उधर दौड़ चले।
मौके पर डेरा की एंबुलेंस की गाड़ियां भी पहुंची, लेकिन आग से कोई हताहत नहीं हुआ।

बेगू गांव के पास बृज लाल सैनी ने पराली एकत्रित की हुई थी। उसने बताया कि बेचने के लिए वह पराली का स्टॉक करता है और इस आगजनी में उसकी करीब चार लाख की पराली जलकर राख हो गई है।

पराली जलती देखकर बृज लाल की पत्नी की तबीयत खराब हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बृजलाल ने बताया कि उसने पराली रखने के लिए दो एकड़ जमीन ठेके पर ली हुई है।

इसी तरह दूसरे स्थान पर डेरे के पास विनोद कुमार और राम कुमार की सांझी खरीदी हुई पराली जल गई। उन्होंने बताया कि सर्दियों में वे पराली बेचते हैं और उनकी करीब पांच लाख की पराली जल गई है।
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा कमेटी के सदस्य सतपाल टोहाना ने बताया कि आगजनी का पता लगते ही दो फायर ब्रिगेड, चार जेसीबी और दस टैंकर पानी के लगा दिए गए थे। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें