फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक पूरा होगा पाइप लाइन डालने का काम-सर्राफ

Wed, 18 Nov 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं आबकारी कराधान राज्य मंत्री हरियाणा घनश्याम सर्राफ ने पुरानी अनाज मंडी ओढ़ां में महाराजा अग्रसेन कम्युनिटी हॉल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल, देवकुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष अमीरचंद मेहता व निगरानी कमेटी अध्यक्ष पवन गर्ग आदि शामिल हुए।

जनसभा को संबोधित करते हुए घनश्याम सर्राफ ने कहा कि ओढ़ां के नए जलघर की ढ़ाई किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डालने का काम मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

ओढ़ां में सीवरेज की मांग पर उन्होंने कहा कि जांच करवाई जाएगी यदि संभव हुआ तो मंजूरी दे दी जाएगी। कम्युनिटी हॉल के लिए 11 लाख रुपये देते हुए उन्होंने कहा कि आवश्यकता हुई तो और पैसा भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनेलो व कांग्रेस सरकारों ने 15 वर्ष में उतना मुआवजा नहीं दिया जितना भाजपा सरकार ने एक वर्ष में दे दिया। प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री गुरु नानक देव, वाल्मीकि व बालकृष्ण के उपदेशों व सबको साथ लेकर चलने की नीति पर काम कर रहे हैं।

वे विश्व में सम्मान की बात कर रहे हैं तथा आतंकवाद को परिभाषित करने की बात कहते हैं। यदि वे सफल होते हैं तो तीसरे विश्वयुद्ध को रोकना भी संभव होगा अन्यथा नहीं। बाद में देवकुमार शर्मा व अग्रवाल विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सतिंद्र गर्ग ने भी संबोधित किया।

उन्होंने  पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसानों को मुआवजा शीघ्र देने की बात कही। उन्होंने पंचायती चुनाव के बारे में कहा कि जो भी कोर्ट का फैसला होगा सरकार उसका सम्मान करेगी तथा सरकार भेदभाव न करके समान विकास कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें