फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अमृत मित्र योजना के तहत हर घर शुद्ध जल देने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू, 5 को राष्ट्रपति करेंगी शुभारंभ

Fri, 01 Mar 2024 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में अमृत मित्र योजना के तहत हर घर शुद्ध जल देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। जिसकी बागडोर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हाथ में रहेगी। महिलाएं शहर में हर घर जाकर सैंपल एकत्रित करेंगी। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से प्रदेश के 12 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह कार्य किया जाएगा। इसमें सिरसा जिला भी शामिल है।
विज्ञापन

जिले में प्रोजेक्ट के तहत शहरी आजीविका मिशन के तहत बनाएं गए समूहों में से एक समूह मां कृपा स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया है। जिसकी दो महिलाएं एक साल तक विभाग के साथ काम करेंगी। समूह के साथ विभाग ने एक साल का टेंडर किया है। भारत सरकार की ओर से शहरी क्षेत्र में शुद्ध जल को लेकर अमृत मित्र योजना की शुरुआत की गई है। पांच मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू योजना का शुभारंभ करेंगी। काम में संतुष्टि न होने पर विभाग ले सकता है काम
जिले में सोमवार से महिलाओं का प्रशिक्षण भी शुरू हो जाएगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को आईडी कार्ड दिया जाएगा। जिसके बाद महिलाएं फील्ड में उतरकर काम करेंगी। लैब में मौजूद केमिस्ट महिलाओं को प्रशिक्षण देंगी। वहीं हर महीने महिलाओं के कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा। जिसमें महिलाओं की रिपोर्ट तैयार होगी। वहीं महिलाओं का कार्य सही नहीं हुआ तो महिलाओं से कार्य वापस ले लिया जाएगा। वहीं अगर महिलाएं लक्ष्य पूरी कर लेती हैं तो उन्हें 90 रुपये प्रत्येक सैंपल के हिसाब से दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस प्रकार काम करेंगी महिलाएं
महिलाओं को हर रोज पानी के 15 सैंपल एकत्रित करने होंगे। जिसे विभाग की लैब में जमा करवाना होगा। वहीं महीने में महिलाओं को कुल 330 सैंपल जमा करवाने होंगे। वहीं इसी के साथ महिलाओं को शहर में हर रोज 5 दूषित पेयजल कनेक्शन ढूंढने होंगे। इनके बारे में विभाग को बताकर इनको ठीक भी करवाना होगा। वहीं पूरे महीने में 110 कनेक्शन देने होंगे। इसके अलावा शहर में हर माह 5 लीकेज होंगे। वहीं महीने भर में 110 लीकेज ढूंढने होंगे।

इस योजना का लक्ष्य हर घर को स्वच्छ जल देना है। जिसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का चयन किया गया है। जो हर रोज पानी के सैंपल लेंगी और विभाग को सौंपेगी। अभी फिलहाल मां कृपा स्वयं सहायता समूह की दो महिलाओं का चयन किया गया है। -राकेश सोगलान, जिला सलाहकार, जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन, सिरसा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें