फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शारीरिक शिक्षा अध्यापकों ने शिविर में की योग क्रियाएं

विज्ञापन
रानियां योग क्रियाएं करते शारीरिक शिक्षा अध्यापक।
विज्ञापन
रानियां। संस्कृति मॉडल स्कूल रानियां में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजकुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टर नीलांजना के नेतृत्व में योग सहायक सुमन कुमार, रीटा, निर्मला व रितु ने रानियां ब्लॉक के सभी शारीरिक शिक्षा अध्यापकों को योग क्रियाएं करवाई।
विज्ञापन

इस दौरान योग सहायक सुमन कुमार ने कहा कि योग से न केवल शारीरिक बीमारियों से बचा जा सकता है बल्कि लगातार योगाभ्यास करने से मानसिक तनाव से भी मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि पुराने समय में ऋषि-मुनि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग क्रियाएं करते थे, इसलिए पूरे विश्व में भारत को योग गुरु के रूप में जाना जाता है। जिसको आगे बढ़ते हुए भारत सरकार ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में नई पहचान दी। इस अवसर पर डॉ. राजेश सिंगाठिया ने बताया कि योग प्रोटोकॉल के पश्चात स्कूली विद्यार्थियों ने शहर में रैली निकालकर शहरवासियों को योग से स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी और सभी को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें