संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में पीजी कोर्सों की दाखिले के लिए प्रक्रिया खत्म हो गई है। शनिवार को पीजी कोर्स की अंतिम फिजिकल काउंसिलिंग हुई। राजकीय नेशनल कॉलेज में अंतिम दिन तक 291 दाखिले हुए। कॉलेज में अभी भी 144 सीटें खाली पड़ी हैं।
राजकीय नेशनल कॉलेज में पीजी कोर्स की दाखिला प्रक्रिया खत्म हो गई। नियमानुसार यदि किसी काॅलेज में कोर्सों में सीटें रिक्त रहती है तो फिजिकल काउंसिलिंग के लिए दोबारा से पोर्टल ओपन हो सकता है। नेशनल कॉलेज में पीजी की 435 सीटों पर 291 दाखिले हुए। वहीं जहां एक तरफ पीजी में लगभग सीटें भर गई हैं। दूसरी ओर यूजी कोर्सों में सीटें खाली पड़ी हैं। 10 काउंसिलिंग के बाद भी यूजी की सीटें नहीं भर रही है।
नए कोर्स में सीटें फुल
राजकीय नेशनल कॉलेज में पीजीडीसीए कोर्स इसी साल शुरू हुआ। इस कोर्स में विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा रूचि दिखाई। पीजीडीसीए में कॉलेज ने 30 सीटें रखी गई हैं, इस सभी सीटें भर चुकी हैं। सबसे ज्यादा दाखिले एमए अंग्रेजी में हुए हैं। एमए अंग्रेजी में 40 सीटों पर 38 दाखिले हो चुके हैं। सबसे कम दाखिले एमए हिंदी में हुए हैं, 40 सीटों पर 17 दाखिले हुए हैं।
कॉलेज में दाखिलों की स्थिति
कोर्स दाखिला कुल सीटें
- एमए रसायन शास्त्र, 20, 40
- एमए अर्थशास्त्र, 23, 45
- एमए अंग्रेजी, 38, 40
- एमए हिंदी, 17, 40
- एमए इतिहास, 28, 40
- एमकॉम, 23, 40
- पीजीडीबीए, 20, 40
- पीजीडीसीए, 30, 30
- राजनीतिक विज्ञान, 34, 40
- साइकोलॉजी, 22, 40
- एमए पंजाबी 36, 40
वर्जन
राजकीय नेशनल कॉलेज में पीजी कोर्स की अभी तक 291 दाखिले हो चुके हैं। वहीं पीजी में 144 सीटें रिक्त रह गई हैं। अभी आगे फिजिकल काउंसिलिंग को लेकर कोई संभवना नहीं है। डॉ. विवेक गोयल, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा।