नेशनल कॉलेज में स्नातक कक्षा में दाखिले के लिए 19 नवंबर को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। रिक्त सीटों के लिए आवेदक सुबह 10: 00 बजे पहुंचकर अपने दस्तावेज दिखाकर काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को पूरे सत्र की जानकारी देने के लिए इंडेक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
नेशनल कॉलेज में स्नातक कक्षा में दाखिले के लिए 113 सीटों पर और राजकीय महिला महाविद्यालय की बीए की 2 सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग के लिए विद्यार्थी सुबह दस बजे कॉलेज में पहुंचकर एडमिशन टीम के सामने दस्तावेजों की जांच करवाएंगे। जिसकी मेरिट सूूची कॉलेज प्रशासन द्वारा उसी दिन जारी की जाएगी। स्नातक कक्षा में दाखिले के लिए अधिकतर सीटें एससी वर्ग की रिक्त है। राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए की दो जनरल सीटों पर भी फिजिकल काउंसिलिंग होगी। जिसकी मेरिट सूची उसी दिन जारी होगी। वहीं नेशनल कॉलेज में बीकॉम की 2 सीटें एससी वर्ग में, बीए प्रथम वर्ष में 4 सीटें एससी वर्ग में, बीए सायंकाल में 56 सीटें जनरल व 41 सीटें एससी वर्ग में, बीएससी मेडिकल में 9 सीटें एससी वर्ग में, बीएससी मेडिकल में 1 सीट जनरल व 23 सीटें एससी वर्ग की रिक्त है। बता दें कि एससी वर्ग की सीटों पर केवल एससी वर्ग के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इन सीटों पर जनरल या पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों आवेदन नहीं कर सकते।
बीए प्रथम की शनिवार तक होंगे दस्तावेज जमा
बीए प्रथम वर्ष में दाखिला ले चुके विद्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेजों की फोटो कॉपी कॉलेज में जमा करवानी होगी। जिसमें दसवीं व बारहवीं की डीएमसी की चार, आधार कार्ड, अन्य बोर्ड का माइग्रेशन, फीस सिल्प व अपनी दो रंगीन फोटो की एक फाइल तैयार कर कॉलेज में 21 नवंबर तक जमा करवानी होगी।
महिला कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम में दी जानकारी
महिला महाविद्यालय में बीए व बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रों को पूरे वर्ष में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई। कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रत्येक कार्य के नोडल अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। प्रोग्राम के दौरान छात्राओं को बस पास, टाइम टेबल,लाइब्रेरी, वुमन सेल, स्कॉलर शिप व एनएसएस की जानकारी दी गई। ताकि छात्राओं को अगर समस्या आती है तो वह संबंधित नोडल अधिकारी से मिलकर पूरी जानकारी ले सके।
फिजिकल काउंसिलिंग के भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को 19 नवंबर को एक ओर मौका दिया जाएगा। विद्यार्थी रिक्त सीटों के साथ- साथ विषय कंबीनेशन को जरूर देखे।
विवेक गोयल, एडमिशन इंचार्ज, नेशनल कॉलेज।