फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट है गांव पन्नीवाला का सरपंच उम्मीदवार प्रदीप

Sat, 09 Jan 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की ओर से पंचायत चुनावों में दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य किए जाने के बाद भले ही कहीं उम्मीदवारों का टोटा हो पर गांव पन्नीवाला मोटा की बात करें तो इस योग्यता से कहीं ऊपर तक पढ़ाई करने वाले युवा ने ताल ठोकी है। गांव के प्रदीप बैनीवाल ने बीए के बाद पांच विषयों में एमए की और बीएड व एमएड की डिग्री भी हासिल की। इसके अलावा उसने कॉलेज कैडर के प्राध्यापक के लिए नेट की परीक्षा में भी सफलता हासिल की है। पिछले दस वर्षों से प्रदीप नेहरू युवा केंद्र में सक्रियता से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


गांवों में युवा क्लबों का गठन कर युवा वर्ग को नशे जैशी बुराईयों से बचाने के लिए उसने जो काम किया है उसी के चलते उसे प्रशासन द्वारा जिला का बेस्ट यूथ अवार्ड दिया गया। प्रदीप ने जल सरंक्षण, शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, खेलों आदि क्षेत्र में कार्य कर जिले भर में अपनी पहचान बनाई है। अब सरपंच पद के लिए मैदान में उतरे हैं। प्रदीप ने बताया कि वह गांव में नए कार्यों को इंप्लीमेंट करना चाहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें