फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की किलियांवाली पुलिस चौकी में पिटाई से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
मृतक के परिजनों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
निकटवर्ती पंजाब क्षेत्र के लंबी थाना के अंतर्गत मंडी किलियांवाली पुलिस चौकी में पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मारपीट के दौरान एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस व्यक्ति को ट्रक यूनियन किलियांवाली से ताश खेलते हुए अन्य व्यक्तियों के साथ पकड़कर चौकी लाया गया था। मृतक की पहचान डबवाली निवासी 50 वर्षीय मोहन लाल उर्फ भाऊ के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि मोहन लाल उर्फ भाऊ की हालत बिगड़ने पर पुलिस कर्मियों ने उसे किलियांवाली के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घबराये पुलिस कर्मी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबी ले गए। यहां पर मृतक भाऊ के परिजनों व मित्रों ने भाऊ के साथ मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। मृतक के भतीजे रोहित ने आरोप लगाया कि उसके चाचा मोहन लाल उर्फ भाऊ को किलियांवाली चौकी में ले जाकर उसको बेवजह प्रताड़ित करते हुए मारा गया। परिजनों ने चार पुलिस कर्मियों को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मृतक की लाश को पुलिस की गाड़ी से उतारने नहीं दिया। मृतक के परिजनों ने चारों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें