रानियां। शहर के वार्ड नंबर 8 में गली गुरुद्वारा के समीप बिजली के लटकते तारों को लेकर गुस्साए वार्डवासियों ने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन व सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
वार्डवासी राजकुमार, काला सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि बिजली के तार गली में काफी नीचे हैं। गर्मी में इनका टूटने का खतरा बन जाता है। दो साल से वार्ड के लोग इन्हें दुरुस्त करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। वार्डवासियों ने बताया कि बिजली के नीचे तार की वजह से मोबाइल मार्केट में कुछ दिन पहले हादसा घटित हो गया था। इसमें एक युवक की जान चली गई थी।
लोगों ने बताया कि शाम को बच्चे गली में खेलते रहते हैं। महिलाएं दुकान से सामान लेने के लिए जाती हैं। लटकते तार की वजह से करंट लगने का खतरा बना रहता है। एक सप्ताह पहले बिजली निगम के कर्मचारी मौके का मुआयना करके गए थे और आश्वासन दिया था कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।श