फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: बच्चों से फीस लेने के खिलाफ भड़के लोग, गांव चोरमार में मॉडल संस्कृति स्कूल को लगाया ताला

Tue, 17 May 2022 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां/सिरसा (हरियाणा)

सार

लोगों ने कहा कि हरियाणा सरकार नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूलों में बदल रही है। जिसके तहत अब बच्चों से वार्षिक फीस के तहत मासिक फीस भी वसूली जा रही है जोकि शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे बच्चे और ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के गांव चोरमार खेड़ा के सरकारी प्राथमिक विद्यालय को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाया गया है जिसके अंतर्गत बच्चों से फीस लेने का भी प्रबंध किया गया है। फीस लेने के विरुद्ध और स्कूल में कमरों की गिनती बेहद कम होने के कारण मंगलवार को गांव चोरमार के लोगों ने स्कूल पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। सुबह ग्रामीणों ने स्कूल गेट को ताला लगा दिया जिसके कारण अध्यापक व बच्चे स्कूल में नहीं जा पाए।

विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र, गुरप्रीत, रणजीत, संदीप, नौजवान भारत सभा के पावेल, कुलदीप आदि ने कहा कि हरियाणा सरकार नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूलों में बदल रही है। जिसके तहत अब बच्चों से वार्षिक फीस के तहत मासिक फीस भी वसूली जा रही है जोकि शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। मेहनतकश तबके से संबधित लोग फीस देने में असमर्थ हैं, ऐसे में संघर्ष के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। और तो और बच्चों के बैठने के लिए कमरों तक का भी उचित प्रबंध नहीं है। बच्चों के बैठने के लिए महज तीन कमरे हैं जबकि कम से कम 12 कमरों की जरूरत है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें