फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नियमित सफाई न होने से दो वार्डों के लोग परेशान

विज्ञापन
गली में कूड़ादान लेकर खड़ी महिलाएं।
विज्ञापन
कालांवाली। शहर के वार्ड नंबर 10 की गली मनोज कुल्चे वाली व वार्ड नंबर 6 की गली शांति स्वरूप जैन वाली में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। गली में न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही डोर टू डोर कचरे की उठान हो रही है। इसके चलते गलीवासियों ने एकत्रित होकर नगर पालिका प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन


गलीवासियों पूनम गर्ग, रीतु, रीटा, आशा अरोड़ा, विक्की गर्ग, बिंदरी ने बताया कि उनकी गली में पिछले करीब एक माह से सफाई व्यवस्था बदहाल है। गली में सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं आ रहे और न ही डोर टू डोर कचरे की उठान हो रही है। वो एक या दो दिन से ज्यादा कचरा अपने घर के कूड़ेदान में भी नहीं रख सकते।
ऐसे में उन्हें कचरे को खुले में फेंकने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस कारण गली में भयंकर बीमारियां फैलने का भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि गली में सफाई कर्मचारी की स्थायी डयूटी लगाई जाए और डोर टू डोर कचरा उठाने वाली गाड़ी को भी भेजा जाए, ताकि गली में सफाई व्यवस्था के कारण गलीवासियों खासकर महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन




शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हम सख्ती से ठेकेदार को निर्देश दे देते हैं। यदि फिर भी समस्या का समाधान नहीं होता तो टेंडर को रद्द करके नया टेंडर लगवाकर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। - गिरधारी लाल, सचिव, नगर पालिका, कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें