फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ढांचे को पूंजीपतियों के हाथों में सौंपना चाहती है सरकार : सुखदेव

विज्ञापन
बैठक में भाग ले नारे बाजी करते हुए यूनियन के सदस्य। 
विज्ञापन
सिरसा। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इस दौरान राज्य प्रेस सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश के बिजली ढांचे को बड़े-बड़े पूंजी पत्तियों के हाथों में सौंप रही है। उन्हें सस्ते दामों पर बड़े मुनाफे के लिए अपने चहेती कंपनियों को जनता व कर्मचारी के विरोध के वजूद भी जबरदस्ती निजी हाथों देने का काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली क्षेत्र प्राइवेट कंपनी ऊपर जाने के बाद आम जनता व किसान को मिलने वाली सब्सिडी क्रॉस सब्सिडी खत्म हो जाएगी। बिजली गरीब व आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएगा। बिजली पर प्राइवेट कंपनियों का कब्जा होने के बाद देश का औद्योगिक क्षेत्र बर्बाद होने की कगार पर पहुंच जाएगा। बिजली किसान की पहुंच से बाहर हो जाएगी, अनाज उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन को लागू नहीं किया जा रहा इन तमाम मांगों के लिए किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, आम जनता 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर सब यूनिट प्रधान रोहताश कुमार, सचिव सुभाष, मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह बेदी, यूनिट प्रधान मीत चंद, लखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें