फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अतिक्रमण के कारण पार्किंग की मार्किंग फेल, बीच सड़कों पर खड़े किए जा रहे वाहन

Mon, 02 Oct 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर में पार्किंग की मार्किंग कहीं नजर नहीं आती है। सड़कों के बीच में वाहन खड़े नजर आते हैं। जिस कारण अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। बाजारों की सड़कों से वाहन गुजारना मुश्किल हो जाता है। जहां यातायात पुलिस निरंतर वाहनों के चालान करने और हटाने की कार्रवाई कर रही है, वहीं नगर परिषद की तहबाजारी टीम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री के आगमन पर ही इन सड़कों पर वाहनों को व्यवस्थित किया जाता है और अतिक्रमण भी नजर नहीं आता है। उपायुक्त आवास से लेकर एसपी आवास तक बरनाला रोड पर है। सभी विभागों के अधिकारी इसी मुख्य रोड से गुजरते हैं, लेकिन सड़कों पर अतिक्रमण किसी को नजर नहीं आता। पार्किंग की जगह पर दुकानदार ने कब्जा कर रखा है। इस कारण लोग वाहन को सड़कों पर ही खड़ा कर रहे हैं।



यह हैं आदेश

1 शहर के सभी बाजारों में सड़कों के साथ मार्किंग होनी चाहिए। जहां पर दुपहिया व चौपहिया वाहन खड़े हो।

2 सेक्टर से लेकर मुख्य बाजारों में जहां भी मार्केट में पार्किंग है, वहां पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए मार्किंग हो।

3 जहां पर जाम लगता है, उन एरिया से रेहड़ी व अन्य अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि पार्किंग की व्यवस्था बन सके।



दो विभागों को करनी होती है कार्रवाई

1 यातायात पुलिस नियमित रूप से अभियान चलाकर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करती है, ताकि कोई व्यक्ति पीली पट्टी से बाहर वाहन खड़ा न करें। वाहन जब्त करने के साथ साथ चालान काटने का प्रावधान है।
विज्ञापन

2 नगर परिषद का कार्य होता है कि वह दुकानों के बाहर बनी पार्किंग की जगहों पर अतिक्रमण न होने दें। यदि कोई अतिक्रमण करता है तो उसका सामान जब्त करें, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

यातायात पुलिस चलाती है अभियान

यातायात पुलिस की ओर से सड़कों पर पीली पट्टी से बाहर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की जाती है। इतना ही नहीं, बाजारों में अतिक्रमण भी हटवाया जाता है। लेकिन नगर परिषद द्वारा अपने स्तर पर कार्रवाई नहीं की जा रही। इसके चलते बाजारों व मुख्य सड़कों पर लोगों व व्यापारियों ने अतिक्रमण किया हुआ है।






सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों पर नियमित रूप से कार्रवाई की जाती है। दुकानों से बाहर लोग अतिक्रमण किए हुए है। इस संबंध में कई बार नगर परिषद के अधिकारियों के साथ पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

- धर्मचंद, एसएचओ, यातायात पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें