ऐलनाबाद। ओटू हेड पर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 3 जून को किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा इकाई ऐलनाबाद की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में किसान नेताओं सरबजीत सिंह सिद्धू, सुरजीत सिंह, प्रकाश ममेरा व सुरेंद्र सिंह ने किसानों को इस महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि हिसार घग्गर ड्रेन से सेम व फैक्टरियों का पानी घग्गर नदी में डाला जा रहा है। संवाद