फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चुनिए गांव की पढ़ी-लिखी सरकार

Sun, 10 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। शनिवार को पोलिंग पार्टियों को उनके बूथों के लिए सामग्री देकर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को जिले के तीन खंडों में पहले चरण के तहत चुनाव होने जा रहे हैं। हर मतदाता द्वारा पंच, सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतदान किया जाएगा। सरपंच व पंच पद के लिए बैलेट पेपर से तथा जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए ईवीएम द्वारा वोटिंग होगी।

चुनाव करवाने के लिए डबवाली के 200 बूथों पर आठ ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 14 सुपरवाइजर के अलावा हर बूथ पर एक-एक रिटर्निंग अधिकारी व चार-चार पोलिंग अधिकारी लगाए गए हैं। इसी प्रकार बडागुढ़ा खंड के 150 बूथों पर आठ ड्यूटी मजिस्ट्रेट व 12 सुपरवाइजर तथा ओढां खंड के 129 बूथों पर छह ड्यूटी मजिस्ट्रेट व 11 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियां अपने बूथों पर जाकर डेरा जमाने लगी हैं। शनिवार को खंड कार्यालयों में ही ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को उनके पोलिंग बूथों की जानकारी दी गई।

चुनावी सामग्री के साथ कर्मचारी रवाना होते गए। देर सायं तक यह सिलसिला जारी रहा। सभी रिटर्निंग अधिकारी अपने क्षेत्र की पल-पल की खबरेें लेते रहे। शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए पुलिस ने तीन खंडों में 1400 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं, उम्मीदवार देर रात तक वोटों के लिए अपील करने में लगे रहे।
विज्ञापन


पंचों व सरपंचों के लिए आज ही होगी मतगणना
सभी बूथों पर सरपंच और पंच पद के लिए मतों की मतगणना रविवार को ही होगी। जैसे ही पोलिंग बंद होगी उसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

आज ही परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद पोलिंग पार्टियों द्वारा पूरा विवरण रविवार को ही जमा करना होगा। जीतने की उम्मीद में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने जश्न की तैयारियां अभी से कर ली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें