फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के साये में अंतिम चरण का मतदान आज

Sun, 24 Jan 2016 01:14 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण को शांतिपूर्वक करवाने लिए प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झाेंक दी है। अंतिम चरण का मतदान रविवार को चौपटा व सिरसा ब्लॉक में होगा। दो चरणों का मतदान शांति से संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन आखिरी दौर में तनिक भी चूक नहीं रहने देना चाहता।
विज्ञापन


खासकर खारी सुरेरां शूट आउट के बाद से लगातार बरामद हुए हथियारों और पकड़े गए गैंग द्वारा किए गए खुलासों के बाद तो पुलिस अधिकारी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। इसीलिए चोपटा ब्लॉक के चप्पे-चप्पे पर शनिवार सुबह से ही आधुनिक हथियारों से लैस पुलिस जवानों की तैनात कर दी गई।

1400 पुलिस कर्मचारी मुस्तैद हैं। इतना ही पुलिस अधिकारी पिछले तीन दिनों से अतिसंवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च करते रहे। जानकारी के अनुसार संवेदनशील मतदान केंद्रों पर करीब 15 पुलिस कर्मचारी, अति संवेदनशील केंद्रों पर करीब 20 पुलिस कर्मचारी हथियारों व आंसू गैस दागने वाली गन के साथ अलर्ट रहेंगे। रिजर्व में भी पुलिस की तीन टुकड़ियां चौपटा व सिरसा में तैनात रहेगी।
विज्ञापन


पंजाब व राजस्थान की सीमाएं सील
चुनाव से 48 घंटे पहले जिला पुलिस ने पंजाब व राजस्थान से लगती सीमाओं को सील कर दिया है। खारी सुरेरां शूट आउट की घटना के बाद से राजस्थान व पंजाब पुलिस ने काफी सख्ती कर रखी है।

सीमा पर नाका लगाकर वाहनों की जांच व संदिग्धों पर नजर रख रही है। मतदान के से पहले की रात तस्कर पड़ोसी राज्य से लगते सुनसान क्षेत्रों से शराब व मादक पदार्थ चुनावी क्षेत्र में पहुंचाते हैं।

ये हैं अति संवेदनशील मतदान केंद्र
नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के गांव अली मोहम्मद, ढूकड़ा, डिंग, गुसाईआना, खेड़, चाहरवाला, रुपाणा बिश्रोईयां, कागदाना, दड़बा कलां, रुपाणा उर्फ दड़बाखुर्द, जमाल, भोडियाखेड़ा आदि गांवों के 59 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। सिरसा ब्लॉक के  माधोसिंघाना, केलनियां, चामल, बनसुधार, हांडीखेड़ा, फूलकां, कंवरपुरा, भावदीन, बग्गुवाली आदि गांवों के 31 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

ये हैं संवेदनशील मतदान केंद्र
सिरसा ब्लॉक के गांव शाहपुर बेगु, झोरडऩाली, फरवाई कलां, भरोखां, बाजेकां, कसुंबी, मोरीवाला, नरेलखेड़ा आदि गांवों के 29 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। वहीं , चौपटा ब्लॉक के गांव  धिंगतानियां, गुडिय़ाखेड़ा, लुदेसर, रुपावास, हंजीरा, शाहपुरिया, गंजारुपाणा, नहराणा, जोधकां, माखुसरानी आदि गांवों के 41 बूथों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

सख्ती से पेश आएगी पुलिस
अधिकारियों व पुलिस जवानों को मतदान के दौरान पूरी सजगता बरतने को कहा गया है। गड़बड़ी करने वाले लोगों के साथ सख्ती बरती जाए। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मतदान केंद्रों पर किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैं स्वयं भी सुबह से लेकर रात तक चौपटा व सिरसा क्षेत्र में मतदान केेंद्रों का जायजा लेता रहूंगा।
विज्ञापन


सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें