फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट में बनी ऑक्सीजन के सैंपल पास, 94 फीसदी मिली शुद्धता

विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में लगाए गए प्लांट से उत्पन्न होने वाली ऑक्सीजन की शुद्धता के सैंपलों की रिपोर्ट विभाग के पास पहुंच गई है। प्लांट से उत्पन्न होने वाले ऑक्सीजन की शुद्धता 94 फीसदी मिली है। जोकि मरीजों को देने के लिए पूर्ण रूप से सही है। इसके बाद अब विभाग की ओर से जल्द ही सेंटर लाइन में इसकी सप्लाई को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल पूरा होने के बाद विभाग की ओर एयर लैब में इसके सैंपल भेजे गए थे। इसके पश्चात अब लैब से इनकी रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में ऑक्सीजन प्लांट की शुद्धता 94 फीसदी पाई गई है। जबकि मरीजों के इलाज के दौरान 93 फीसदी शुद्धता वाली ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। ऐसे में अब विभाग की ओर से अस्पताल में बिछाई गई ऑक्सीजन सेंटर लाइन का ट्रायल लिया जाएगा। हालांकि विभाग अधिकारियों की ओर से पहले भी ऑक्सीजन सिलिंडरों से इसका ट्रायल लिया गया है। जिसमें सेंटर लाइन और बेड के साथ लगाए गए ऑक्सीजन देने की क्षमता के उपकरणों की जांच की गई थी। ट्रायल के दौरान सभी बेड पर लगाए गए उपकरण भी सही पाए गए हैं।
प्लांट से उत्पन्न होने वाली ऑक्सीजन के सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। जिसमें 94 फीसदी से अधिक शुद्धता पाई गई है। अब सेंटर लाइन का भी ट्रायल लिया जाएगा और बेड पर लगाए गए उपकरणों की जांच की जाएगी। इससे मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेश कुुमार, इंजीनियर, नागरिक अस्पताल सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें