फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर मार्केट में पैसा लगाने का झांसा दे 42 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुना करने के लालच में आकर एक व्यक्ति से 42 लाख रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। बैंक अधिकारी और कर्मचारी बनकर अज्ञात व्यक्तियों के फोन आने के बाद पीड़ित उनके झांसे में आ गया और 56 ट्रांजेक्शन से अलग-अलग लोगों के खातों में राशि जमा करवा दी। रुपये ठगे जाने का अहसास होने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मोचीवाली निवासी छोटूराम ने बताया कि उसकी एलआईसी में पॉलिसी चल रही है। वर्ष 2019 में उसके पास अर्जुन गहलोत नाम के व्यक्ति का फोन आया और अपने आपको बैंक अधिकारी बताया और कहा कि जो आपने एलआईसी की पॉलिसी करवा रखी है, उससे मिलने वाला लाभ एजेंट को जा रहा है। यदि इसका सही लाभ लेना है तो आप एचडीएफसी आदित्य बिरला सन लाइफ और इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में अपनी पॉलिसी करवा लें। उसने उनके कहने पर तथा उसे बैंक का अधिकारी समझकर ऑनलाइन ही पॉलिसी करवा ली। जो भी कागजात उसे घर पर डाक द्वारा प्राप्त हुए, वो सब उसके पास मौजूद हैं। कुछ समय बाद उसके पास कॉल आया और कहा कि अर्जुन गहलोत ने आपकी पॉलिसी गलत बना दी है तथा उसका पैसा वापस दिलवाने के लिए आपको 18,500 रुपये देने होंगे। उसने उनके कहने पर 5 फरवरी 2021 को 18,500 रुपये उनके बताए हुए खाते में मनी ट्रांसफर द्वारा जमा करवाए दिए। कुछ दिन बाद अभिनव नाम के व्यक्ति की उसके पास कॉल आई और कहा कि आपकी पॉलिसी के पैसे वापस आ जाएंगे, अगर आप 87,000 रुपये उनके खाते में जमा करवाएं। उसने उनके कहे अनुसार 87 हजार रुपए उनके खाते में डाल दिए। इसी प्रकार कुछ दिन बाद फिर कॉल आई तथा अपने आपको डॉ. बाला कृष्ण शर्मा बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपका पैसा शेयर मार्किट में लगाया गया है और आपकी राशि 50 लाख रुपये की हो चुकी है। आपका चेक कोरियर से भेजा जा चुका है और उसे क्लीयर करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की समाज कल्याण विभाग की पर्ची कटवानी पड़ेगी। उसने उनके कहे अनुसार डेढ़ लाख रुपये उनके खाते में जमा करवा दिए। इसी क्रम में फिर एक व्यक्ति का फोन आया तथा उसने अपने आपको पीएनबी बैंक का अधिकारी बतलाया और कहा कि ढाई लाख रुपये पीएनबी बैंक में स्टांप के नाम के जमा करवाने होंगे। उसकी एवज में 50 लाख रुपये का चेक उसके पास आ जाएगा। फिर एक व्यक्ति ने फोन कर बैंक ब्रांच से होने का कह उनका चेक लगने की जानकारी दी। परंतु उनके खाते में 8 प्रतिशत जोकि कुल 4 लाख रुपये होने चाहिए। तभी एक अन्य व्यक्ति का कॉल आया और उसने अपने आपको अभिनव बताया तथा इसी तरह झूठ बोलकर व झांसा देकर 42 लाख रुपये उससे जमा करवा लिए। उसने कई बार राशि के लिए उक्त नंबरों पर संपर्क किया, लेकिन सभी के नंबर बंद आ रहे हैं। इसके पश्चात पीड़ित ने मामले की शिकायत डिंग थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें