फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिला जेल की कृषि भूमि को ठेके पर देने के लिए 8 अप्रैल को खुली बोली

Mon, 30 Mar 2026 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला जेल प्रशासन द्वारा कृषि भूमि को ठेके पर देने के लिए खुली बोली आयोजित की जाएगी। बोली जिला जेल बरनाला रोड सिरसा स्थित जेल अधीक्षक कार्यालय में 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगी। बोली में शामिल होने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को 10 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। यह भूमि डबवाली गांव में मुख्य सड़क के पास स्थित है और इसका क्षेत्रफल लगभग 3 एकड़ 4 मरले है। यह भूमि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक वर्ष के ठेके पर दी जाएगी।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक जसवंत सिंह के अनुसार बोली में सफल ठेकेदार को निर्धारित अवधि के दौरान सिंचाई व्यवस्था की जिम्मेदारी खुद लेनी होगी। विभाग केवल भूमि उपलब्ध कराएगा जबकि खेती से संबंधित सभी अन्य सामग्री जैसे बीज, खाद, औजार और मजदूरी का खर्च ठेकेदार को वहन करना होगा।
जमानत राशि के लिए नियम स्पष्ट किए हैं कि यदि सफल ठेकेदार बोली राशि का भुगतान निर्धारित समय में (7 दिनों के भीतर) नहीं करता है, तो उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी। अन्य प्रतिभागियों की जमानत राशि बोली के बाद वापिस कर दी जाएगी। ठेके पर दिए जाने वाली भूमि पर नशीली या अवैध/निषिद्ध फसलों की खेती की अनुमति नहीं होगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर बोली प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अन्य शर्तों की जानकारी बोली के दौरान दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें