सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए ऑनलाइन परमिट जारी किए हैं। यह परमिट शेष लाभार्थियों और 30 फीसदी प्रतीक्षा सूची में शामिल किसानों को बेलर यूनिट और सुपर सीडर खरीदने के लिए हैं।
सहायक कृषि अभियंता विजय जैन ने बताया कि किसान 27 नवंबर तक विभागीय पोर्टल से अपना परमिट डाउनलोड करें। उन्हें 30 नवंबर तक कृषि यंत्र खरीदकर बिलिंग करवानी होगी।
डीलर के माध्यम से बिल विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। पैडी सप्लाई चेन के लाभार्थी किसान भी 30 नवंबर तक अपने कृषि यंत्र खरीदकर बिल डीलर के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करें।