फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो परमात्मा के नाम से जुड़ा रहता है उसका उद्धार निश्चित : साध्वी भुवनेश्वरी देवी

Wed, 27 Mar 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। शहर में पांच शाम कन्हैया के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साध्वी भुवनेश्वरी देवी ने कहा कि कलियुग में परमात्मा का नाम लेने मात्र से ही जीव का बेड़ा पार हो जाता है। परमात्मा हर पल अपने जीवों की संभाल करता है।
विज्ञापन

साध्वी ने कहा कि इंसान दुनियादारी के काम में परमात्मा को भूल जाता है, लेकिन परमात्मा जीव को कभी नहीं भुलाता है। जैसे पतंग अगर डोर से बंधी रहती है तो वह नियंत्रण में रहती है। जब डोर कट जाती है तो पतंग गिर जाती है। ऐसे ही जीव अगर परमात्मा के नाम से जुड़ा रहता है तो उसका उद्धार निश्चित है। परमात्मा के नाम को जब भूल जाए, तो उसका पतन हो जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य ललित मोहन पोपली ने ज्योति प्रज्वलित कर किया। साध्वी ने कहा कि संत महात्मा समय -समय पर आकर लोगों को जागृत करने का काम करते हैं। उन्होंने याद दिलाते हैं कि वह परमात्मा का नाम लेने के लिए इस धरती पर आया है। इस मौके पर चंद्रभान कामरा, रामकिशन बोहा वाले, विनोद नागपाल, मोहित गाबा, नानकचंद पोपली, अशोक कटारिया, विनोद पबरेजा, संजय खुराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें