सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय टीएलएम मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। प्रदर्शनी का आयोजन शहर के न्यू सतलुज श्रीराम स्कूल में होगा। इसमें जिलेभर के 35 शिक्षक अपने मॉडलों सहित हिस्सा लिया। इस दौरान नामांकन बढ़ाने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
जिला शिक्षा विभाग की ओर से जिले में पहली बार जिलास्तरीय प्राइमरी शिक्षकों की टीएलएम यानी टीचिंग लर्निंग मेटेरियल की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी में जिला के सातों खंडों में से प्रत्येक खंड से पांच उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक हिस्सा लेंगे।
एफएलएन के जिला कोऑर्डिनेटर, डॉ. कपिल देव ने बताया कि जिलास्तरीय टीएलएम शिक्षक प्रदर्शनी में 35 शिक्षक जिलेभर से हिस्सा लेंगे। टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन न्यू सतलुज श्रीराम स्कूल में होगा। कार्यक्रम में उन प्राइमरी शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने स्कूलों में नामांकन बढ़ाए हैं। संवाद