फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सिरसा में देसाई बीड़ी के विक्रेता भगवान दास मोंगा से एक लाख की लूट

Sun, 19 Jan 2025 11:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

जानकारी के अनुसार गोल बाजार के पास स्थित चौधरी देवीलाल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भगवान दास मोंगा की दुकान है। वह शनिवार रात को दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के डबवाली में पंजाब के साथ लगते एरिया में देसाई बीड़ी के विक्रेता भगवान दास मोंगा के साथ से एक लाख रुपये की लूट हुई। वह शनिवार रात को दुकान बंद कर अपने घर पंजाब क्षेत्र में जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने पीछे से हमला कर उनसे नकदी लूट ली। उन्हें उपचार के लिए परिजन निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं, डबवाली पुलिस ने अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। वह सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच कर रही है। क्योंकि एरिया पंजाब व हरियाणा बॉर्डर का है तो आरोपियों की खोज में दोनों राज्यों की पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोल बाजार के पास स्थित चौधरी देवीलाल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भगवान दास मोंगा की दुकान है। वह शनिवार रात को दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जब वे अपनी स्कूटी पर घर की ओर जा रहे थे।  तभी बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन पर  पंजाब - हरियाणा बॉर्डर की गली में पीछे से  तेजधार हथियार से हमला किया और एक रुपये की नकदी लूट कर ले पंजाब क्षेत्र में भाग गए।  भगवान दास  मोंगा का घर पंजाब की पहली गली में स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें