फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने भिड़े ट्राला व मिल्क टेंकर, एक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौटाला हाईवे पर गांव अबूबशहर की अनाज मंडी के पास वीरवार अलसुबह एक ट्राला व दूध के टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें ट्राला सवार परिचालक की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। इन सभी को राहगीरों ने संभाला और उपचार के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद टैंकर के चालक व परिचालक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। हादसे में ट्राला व टैंकर का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन ट्राला चालक घायल गुरदीप सिंह निवासी ढाला, जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब ने बताया कि वह गुरप्रीत सिंह माड़ी, जिला बठिंडा का ट्राला चलाता है। उसने बताया कि उसका भाई लक्ष्मण सिंह भी उसके साथ ही परिचालक था। वह सूरतगढ़, राजस्थान से सीमेंट भरकर होशियारपुर पंजाब जा रहे थे। जैसे ही वह गांव अबूबशहर की अनाज मंडी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर चालक ने गलत दिशा में आकर उनके ट्राले में टक्कर मार दी। इससे उसके भाई लक्ष्मण सिंह गंभीर तौर पर घायल हो गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। चौटाला चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि लक्ष्मण सिंह के भाई गुरदीप सिंह के बयान पर टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें