फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 50.33 मिलीग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। थाना कालांवाली पुलिस ने 50 ग्राम 33 मिलीग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू निवासी गदराना के रूप में हुई है। प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि पुलिस की टीम गश्त के दौरान गांव देसूमलकाना के पास मौजूद थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि एक कार में दो व्यक्ति हेरोइन लेकर आ रहे है। जिस पर पुलिस टीम ने सामने से आ रही कार को रोकने का इशारा किया। ऐसे में जैसे ही कार धीमी हुई, एक युवक कार से उतरकर अंधेरे में भाग गया। वहीं कार चालक लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू निवासी गदराना को गिरफ्तार कर लिया गया है। तलाशी में उसके पास से 50 ग्राम 33 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


6 ग्राम 80 मिलीग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

सिरसा। सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने 6 ग्राम 80 मिलीग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अनिल उर्फ अन्नु निवासी राजीव नगर डबवाली के रूप में हुई है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि टीम गश्त के दौरान गांव अलीकां रोड डबवाली के पास मौजूद थी। शक की बिनाह पर एक व्यक्ति को काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से 6 ग्राम 80 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी व सप्लायर के खिलाफ थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें