फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धनूर के खेतों में कोर्ट के आदेशों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने छुड़वाया 50 साल पुुराना कब्जा

विज्ञापन
कब्जा छुड़वाते अधिकारी व पुलिस बल। 
विज्ञापन
रानियां। गांव धनूर में पिछले 50 साल से रास्ते पर चल रहे अवैध कब्जे को कोर्ट आदेशों के बाद मंगलवार को छुड़वाया गया। इस मौके पर किसी भी आपसी विवाद से निपटने के लिए रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौजूद रही। कब्जा कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई और रास्ते के हकदारों को 12 एकड़ लंबा और 3 करम चौड़ा रास्ता सौंपा गया।
विज्ञापन


किसान अजय कुमार ने बताया कि उनके खेतों को 12 एकड़ लंबा और तीन करम चौड़ा रास्ता जाता है। इस पर वकील चंद, जंगीर चंंद व महावीर पुत्र लालचंद ने पिछले 50 साल से अवैध कब्जा कर रखा था। इसके लिए उन्होंने आपसी भाईचारे से कई बार रास्ता लेने की कोशिश की, लेकिन कब्जाधारियों की ओर से रास्ता न देने के चलते उन्हें कानूनी सहायता लेनी पड़ी।
अजय सिंह ने बताया कि यह रास्ता किसान सुभाष पुत्र जरनेल, अजय सिंह पुत्र सुखदेव राम, सतदेव राम, बलवीर चंद व बलदेव राज पुत्र मोर चंद, मनजीत कुमार पुत्र देशराज, अरुण कुमार पुत्र केवल कृष्ण व अर्जुन कुमार पुत्र जीत राम के खेतों को जाता है।
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट ऐलनाबाद की ओर से केस की सुनवाई कर 16 मई को कब्जा छुटवाने के आदेश जारी किए। इसके पश्चात कब्जाधारी गौरव व संदीप ने कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए आठ एकड़ रास्ते से अवैध कब्जा छोड़ दिया, लेकिन कब्जाधारी वकील चंद, जंगीर चंद और महावीर ने कब्जा किए रखा।
इस पर मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट खंड कृषि अधिकारी गुरदीप सिंह ने रानियां पुलिस की मौजूदगी में 4 एकड़ पर रास्ते पर ट्रैक्टर के माध्यम से हल चलाकर अवैध कब्जा छुड़वाने की कार्रवाई पूर्ण की। इस दौरान रास्ते के हकदार सभी आठ किसानों को कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जा दिलवाया गया।


गांव धनूर के रकबा में पांच किसानों ने अपने ही खेत के 8 पड़ोसी किसानों के साझे रास्ते पर 50 सालों से कब्जा कर रखा था। इस पर एसडीएम कोर्ट ऐलनाबाद में केस चल रहा था। केस का फैसला 16 मई को आया और कब्जा छुड़वाने के आदेश जारी किए। मंगलवार को रानियां पुलिस प्रशासन की देखरेख में कब्जाधारियों से 12 एकड़ लंबा और 3 करम चौड़े रास्ते पर चले रहे अवैध कब्जे को खाली करवाकर रास्ते के हकदार 8 किसानों को सौंपने की कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई।
विज्ञापन

- गुरदीप सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, खंड कृषि अधिकारी, रानियां। ें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें