फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एजेंसी की शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पहुंची नगर परिषद कार्यालय, मांगा रिकॉर्ड

Wed, 19 Feb 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद में इन दिनों अलग-अलग मामलों की जांच की जा रही है। तोरण द्वार और बस क्यू शेल्टर मामले में जांच जारी है। वहीं, अब एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नगर परिषद की पूजा वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी की शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है। नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर टीम ने एजेंसी के कर्मचारियों संबंधी दस्तावेज मुख्य सफाई निरीक्षक से मांगें।
विज्ञापन

जिनका एजेंसी के खिलाफ मिली शिकायत से मिलान किया जाएगा। वहीं, टीम ने पार्कों के लिए खरीदी जाने वाली मशीनों को लेकर भी जानकारी अधिकारियों से ली। बता दें कि नगर परिषद में एजेंसियों के मध्यम चल रही आपसी खिंचतान के चलते शिकायतों का दौर चल रहा है। पूजा वेस्ट मैनेजमेंट को 22 साल का टेंडर मिलने के बाद ही दूसरी एजेंसियां निरंतर शिकायत कर रही हैं। यही वजह है कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को ई-मेल के माध्यम से शिकायत की जा रही है। इन्हीं शिकायतों की जांच को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के दो अधिकारी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और दस्तावेज मांगे।

गुपचुप तरीके से कचरा निस्तारण प्लांट की हो चुकी है जांच
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के अधिकारियों की ओर से बकरियांवाली प्लांट का निरीक्षण किया जा चुका है। यह निरीक्षण कब किया गया, किसी को इसकी खबर तक नहीं दी गई। अधिकारियों ने पूरे कचरा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की थी। उन्होंने वहां पर कितनी मशीनें हैं, क्या कार्य किया जा रहा है और मौजूदा स्थिति कैसी है इसकी जांच की थी।
विज्ञापन


ये की गई है शिकायत
नगर परिषद की कचरा निस्तारण व डोर टू डोर उठान करने वाली पूजा वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी की ई-मेल के माध्यम से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत भेजी गई थी। इस ई-मेल में शिकायत की गई थी कि एजेंसी द्वारा पूरे कर्मचारी स्वच्छता को लेकर नहीं लगाए गए हैं। इस कारण कचरा निस्तारण का कार्य सही तरह से नहीं होता है। इसलिए इसकी जांच की जाए तो भ्रष्टाचार का खुलासा होगा।

आधे घंटे तक मुख्य सफाई निरीक्षक से ली जानकारी
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के दो सदस्य मंगलवार दोपहर एक बजे नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। वह सीधे मुख्य सफाई निरीक्षक के कार्यालय में पहुंचे। मुख्य सफाई निरीक्षक से उन्होंने एजेंसी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। एजेंसी किस प्रकार कार्य करती है। उस बारे में उनसे जाना। साथ ही उनसे स्वच्छता को लेकर नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्टों बारे में जानकारी हासिल की। वहीं, उन्होंने पूछा कि किस माध्यम से नगर परिषद मशीन खरीदती है। सीएसआई ने बताया कि जैम पोर्टल के माध्यम से मशीन खरीदी जाती हैं। मुख्य सफाई निरीक्षक ने कहा कि एजेंसी के कर्मचारियों की डिटेल रिपोर्ट और उनके अकाउंट उन्हें उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

कर्मचारियों की कमी पर दोनों एजेंसियों को लगाया था जुर्माना
सफाई करने वाले एजेंसियों को लेकर पहले विधायक गोकुल सेतिया ने भी जांच की थी। उस दौरान डिंग मैन पावर और पूजा वेस्ट मैनेजमेंट दोनों के कर्मचारी कम मिले थे। ऐसे में विधायक के आदेशों पर दोनों एजेंसियों को जुर्माना लगाया गया था।


भ्रष्टाचार विरोधी टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर एजेंसी के दस्तावेज लेने व कुछ अन्य जानकारी हासिल करने के लिए टीम आई थी। टीम को सभी दस्तावेज उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें