फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ओमप्रकाश सुथार अध्यक्ष और रमेश कुमार सचिव चुने गए

Thu, 12 Feb 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री विश्वकर्मा एजूकेशन ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन

फोटो- 15
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। श्री विश्वकर्मा एजूकेशन ट्रस्ट की कोर कमेटी की बैठक में वीरवार को त्रिवार्षिक कार्यकारिणी गठित की गई। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2029 की अवधि के लिए नई कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। बैठक में प्राप्त नामांकन प्रपत्रों की जांच के उपरांत सभी औपचारिकताओं का पालन करते हुए यह घोषणा की गई।
बैठक में कोर कमेटी के पांच में से चार सदस्य, राधेश्याम जांगिड़, ओम प्रकाश सुथार, ओम प्रकाश बोदलिया तथा हवा सिंह लदोइया उपस्थित रहे। पांचवें सदस्य डॉ. कर्मपाल आर्य ने दूरभाष के माध्यम से बैठक की कार्रवाई का समर्थन करते हुए अपनी सहमति प्रदान की। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट के सचिव रमेश सुथार और कोषाध्यक्ष भूप सिंह जांगड़ा भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोषित नई कार्यकारिणी में ओमप्रकाश सुथार को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद का दायित्व ओम प्रकाश, हनुमान और भजनलाल को सौंपा गया। रमेश कुमार को सचिव तथा चंद्र कैलाश को सहसचिव बनाया गया है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भूप सिंह जांगड़ा को दी गई है, जबकि रतीराम बरड़वा सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। सलाहकार मंडल में जगदीश चंद्र चोहिल, पूर्ण सुथार, ओमप्रकाश बरड़वा, चानण और विजय कुमार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें