फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वार्ड नंबर-5 की वार्ड सभा में वार्डवासियों ने रखे विचार

Thu, 12 Feb 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ऐलनाबाद।ताऊ देवीलाल पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
फोटो- 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। वार्ड नंबर-5 की वार्ड सभा का आयोजन वीरवार को ताऊ देवीलाल पार्क में पार्षद संदीप घोड़ेला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सभा में वार्डवासियों ने क्षेत्र से जुड़ीं विभिन्न समस्याओं पर अपने विचार रखे।
सभा में पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, पार्क विकास तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वार्डवासियों ने विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए और प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद संदीप घोड़ेला ने राज्य सरकार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं। घोड़ेला ने वार्डवासियों से अपील की कि वे भविष्य में भी ऐसी सभाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएं। सामूहिक सहयोग और सुझावों से क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिल सकती है। सभा का समापन आपसी सहमति और सकारात्मक संवाद के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें